
बिलासपुर : शनिवार की रात एएसपी राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिसं का एक बड़ा अमला निकली शहर में चेकिंग के लिए इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों को किया गया सघन रूप से चेक एवं तीन सवारी ,काला फ़िल्म,मॉडिफ़ायड गाड़ियों , शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गयी कुल 50 से अधिक प्रकरणो में एम॰वी॰ ऐक्ट व अन्य विधाओं के तहत कार्यवाही।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर) राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।

शनिवार की रात्रि 11 से 1 बजे तक शहर के विभिन्न चौक चौराहे में सघन चेकिंग किया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. यू. सी. ए. डबल्यू, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली , उप पुलिस अधीक्षक यातायात व शहर के सभी थाना प्रभारीगण ,थाने के स्टाफ़ व उनकी पेट्रोलिंग , ट्रैफ़िक व पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारीगण शामिल हुए।

थाना क्षेत्रानुसार क्रमशःराजेंद्र नगर चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, मैग्नेटो मॉल चौक, गांधी चौक, गुरुनानक चौक,गुंबर पेट्रोल पम्प व कोनी पेट्रोल पम्प के पास चेकिंग पाइंट लगाकर चेकिंग कार्यवाही की गयी।
सम्पूर्ण चेकिंग अभियान के दौरान आने जाने वाले वाहनो की सघन चेकिंग की गयी, शहर से जाने वाले भारी वाहनों को चेक किया गया, तीन सवारी, काला फ़िल्म , मॉडिफ़ायड सायलेन्सर चेकिंग किया गया साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एम॰वी॰ ऐक्ट व अन्य विधाओं के तहत कुल 50 से अधिक प्रकरणो में कार्यवाही की गयी।वाहनों की चेकिंग पर प्रतिबंधित/आपत्तिजनक सामान पाए जाने से वैधानिक कार्यवाही की गयी एवं रात्रि में अनावश्यक घूमने वालों को हिदायतें दी गयी।