
बिलासपुर : पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में बीती रात दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है,मामले की तफ्तीश जारी है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी निवासी अनीश पिता मंगतूराम उम्र 17 वर्ष घर में ही किराना दुकान करता है, रोज की तरह रविवार को रात्रि करीब 9 बजे किराना दुकान बंद कर घर में खाना खाने ही बैठे थे कि दो युवक गुटका लेने आए जिन्होंने दुकान खोलकर गुटका देने की बात कही लेकिन दुकान दार रात होने की वजह से दुकान नही खोलने की बात कहा, जिससे वे दोनो गली गलौच करने लगे और आपस में वाद विवाद बड़ गया जिसके बाद उनमें से एक ने अपने पास रखे तमंचे निकाल कर दुकानदार के ऊपर गोली फायर कर दी। गोली युवक के सीधे पेट मैं जाकर घुसा जिससे यूवक वही जमींन पर गिर पड़ा, जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल घायल को पास के अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। जिसका शव मस्तूरी हॉस्पिटल में रखा गया।

प्राप्त जानकारी अनुशार मृतक की माँ ने गाव के दो यूवक नंदू साहू ,भूपेंद्र कुमार के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाते हुए लिखत मैं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पचपेड़ी पुलिस छानबीन कर रही हैं।
घटना की जानकारी होने पर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर भी मौके में पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।