Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने 60 से अधिक वारंटियों व फ़रार आरोपियो को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर : शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने सख्ती बरतते हुए अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर वारंट तामिली कराया।

इस अभियान के तहत ज़िले के सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों ,विभिन्न अपराध के फ़रार आरोपियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक वारंट तामील किए जाने निर्देशित दिए गए। थाना प्रभारियों द्वारा वारंटियों व फ़रार आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना क्षेत्रानुसार विभिन्न टीम गठित कर अधिकाधिक वारंट तामील के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत ज़िले में गिरफ़्तार किए गए कुल 60 आरोपियों में 11 स्थाई वारंटी, गिरफ़्तारी वारंट व महिला संबंधी अपराध, चोरी, नक़ब्जनी, मारपीट सहित विभिन्न जघन्य अपराधों के फरार आरोपीगण शामिल हैं।

इस दौरान लूट, नक़ब्जनी ,डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई व आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।