दुर्गा विसर्जन में मारपीट करने वाले 03 फरार आरोपी हुए गिरफ्तार

बिलासपुर : दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए मारपीट के फरार 03 अन्य आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस एवम एसीसीयू की टीम सयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।
विगत 07 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते होते हुए चिंगराजपारा सरकण्डा के दुर्गा समिति “मों आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक एवं देवकीनंदन चौक से कुदुदण्ड शिव दुर्गोत्सव समिति नवीन तिवारी के नेतृत्व में सिम्स चौक पहुंची। सिम्स चौक में आगे बढ़ने की बात को लेकर चिंगराजपारा दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यों द्वारा विवाद शुरू किया गया। नवीन तिवारी व उनके साथियो के द्वारा सरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो व उनकी गाडियों पर पथराव किया गया जिससे उनकी गाड़ी क्षतिगस्त हो गई एवं दुर्गा समिति के सदस्यों को चोट आई। इसके उपरांत दोनो समिति के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन हेतु गोल बाजार कि ओर आगे बढ़ गए। सुबह करीबन 6.00 बजे करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यों एवं उनकी गाडियो पर सरकण्डा क्षेत्र के लोगो के द्वारा उनकी गाडियो पर लाठी डण्डा व पत्थर से तोडफोड किया गया एवं समिति के लोगो को चोट पहुंचाया गया।
घटना उपरांत दोनो दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध के 390/2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 148, 149, 307 भादवि एवं अपराध कमांक 391 / 2022 धारा 294, 323, 506, 427, 147, 148, 149, 307 भादवि के प्रकरण में दोनों पक्षो के कुल 19 आरोपियां को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपी नवीन तिवारी, मनीष वर्मा एवं पंकज कुमार घटना दिनांक से फरार थे । श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती मारूल माथुर द्वारा मामले में फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू एवं पूजा कुमार (मापसे) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा आरोपी नवीन तिवारी, मनीष वर्मा एवं पंकज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
नवीन तिवारी ओम प्रकाश तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
02• पंकज कुमार पिता जयंद्र कुमार मिरे उम्र 26 वर्ष निवासी राजघराना कालोनी उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
03• मनीष वर्मा पिता रमेशचंद्र वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी आनंद नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर