
बिलासपुर : धनतेरस एवम दीपावली त्यौहार को देखते हुये शहर के भीड़ भाड़ वाले प्रमुख बाजारों के प्रमुख रास्तों पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए आज पुनः अति पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के साथ सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्या एवम कोतवाली स्टाफ सहित सिम्स चौराहा से गांधी चौक तक पैदल मार्च किया एवम रास्ते में किसी गए अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के लिए व्यापारियों को सख्त हिदायते दी
