Loading ...
क्राइमबिलासपुर

संजू त्रिपाठी गोलीकांड में शामिल 03 अन्य आरोपियों को आज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिसमे उस्लापुर क्षेत्र के जानेमाने एक बिल्डर के बेटा का नाम भी शामिल

बिलासपुर : संजू त्रिपाठी गोलीकांड में अपराधियों को अपराध करने में सहयोग करने वाले 03 अन्य आरोपियों को भी आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे एक उस्लापुर के जाने माने बिल्डर के बेटे का नाम भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी गण का नाम पता व भूमिका –

01• केदार सिंह पिता स्व. प्रमोद सिंह ठाकुर उम्र 21 साल निवासी- साई नगर उस्लापुर थाना- सकरी जिला- बिलासपुर (छ०ग०)

यह आरोपी कपिल त्रिपाठी का दोस्त है जिसका कपिल त्रिपाठी के घर आना जाना था तथा आरोपी कपिल त्रिपाठी के जमीन व्यवसाय में पार्टनर भी था दिनांक 14.12.2022 को जब आरोपी कपिल त्रिपाठी अपने घर से भागने की तैयारी किया जिसका सहयोग केदार सिंह ने दिया आरोपी कपिल त्रिपाठी को घर से केदार सिंह के होंडा एक्टिवा से रायपुर रोड लेकर गया और वहा से अपने दोस्त रवि सिंह को फोन कर वाहन लेकर बुलाया। जिस पर रवि सिंह वाहन लेकर रायपुर रोड आया और तीनो गाडी में सवार होकर रायपुर तरफ भाग गये रास्ते में केदार सिंह और रवि सिंह को यह ज्ञात हो गया था कि कपिल ने ही संजू की हत्या करवा दी है उसके बावजूद भी आरोपी को भगाने में मदद कर मिलाई तक लेकर गये और रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को भागने में मदद किया।

02. रवि सिंह राजपूत पिता दारा सिंह राजपूत उम्र 20 साल साकिन- आनंद नगर उरलापूर थाना- सकरी जिला- बिलासपुर (छ.ग.) दिनाक घटना को केदार सिंह द्वारा आरोपी रवि सिंह को फोन कर बुलाने पर रवि सिंह अपना वाहन धार को लेकर केदार सिंह के बताये स्थान रायपुर रोड सिरगिट्टी तरफ गया जहां कपिल त्रिपाठी एवं केदार सिंह पहले से KIA शोरूम के पास मिले तीनो रवि सिंह के धार में सवार हुये और कपिल द्वारा अपना फोन बंद कर केदार सिंह को फोन उपयोग कर प्रकरण के अन्य आरोपी जय नारायण तिवारी एवं सुमित निर्मलकर से लगातार संपर्क कर बिलासपुर से फरार होने की बात की इसके बाद भी रवि सिंह ने आरोपी कमल त्रिपाठी को भिलाई छोड़ने तथा रास्ते में एक मध्यप्रदेश की वाहन को रोककर कपिल त्रिपाठी को वाहन में बैठाकर भगाने में मदद किया।

03. रमेश राजपूत पिता कुंअर सिंह उम्र 55 साल निवासी 27 खोली मकान कमांक 35 वार्ड क्रमांक 16 थाना सिविल लाईन जिला- बिलासपुर (छ०ग०)

यह संजू त्रिपाठी एवं आरोपी कपिल त्रिपाठी को चाचा बोलते थे एवं आरोपी पिता जय नारायण त्रिपाठी का मित्र था आरोपी कपिल त्रिपाठी ने रमेश राजपूत को एक फोन दिया था और कहा था संजू त्रिपाठी की दिनाक घटना के आने जाने खबर देना जिस पर आरोपी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी को ग्राम नावाताल से सूचना दी की सजू त्रिपाठी अकेले आया है और योजना के तहत मृतक संजू त्रिपाठी को बकरा काट कर खिलाने की तैयारी किया था परंतु संजू त्रिपाठी कच्चा मटन लेकर जल्दी जल्दी अपने फार्म हाउस से निकला जिसकी सूचना भी रमेश राजपूत ने आरोपी कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपीयों को दिया जिस कारण से मृतक की हत्या भूमिका रही।

प्रकरण में उक्त तीनों आरोपियों की शंडयंत्र में भूमिका रही आरोपी कपिल त्रिपाठी एवं अन्य आरोपीयों के मेमोरण्डम मे आया है जिस पर उपरोक्त तीनो आरोपियों को भी आज दिनांक 21.12.2022 को गिरफतार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में सकरी पुलिस द्वारा अभी 07 आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर सघन पूछताछ जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीगण शुटर्स फरार है जिनकी की पता साजी अभी जारी है।