Loading ...

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा 53 डेलिकेट्स की जारी सूची में बिलासपुर के कद्दावर नेता अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल

बिलासपुर : आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने अपने 53 एआईसीसी डेलीगेट की सूची रविवार को जारी किया है। जिसमे बिलासपुर के कद्दावर नेता अटल श्रीवास्तव को जगह मिली है।

एआईसीसी द्वारा 53 डेलीगेट्स की सूची रविवार को जारी की गई है जिसमे बिलासपुर के कद्दावर नेता एवम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के चैयरमैन अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल किया गया है।

एआईसीसी की सूची में अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल किया जाना अत्यंत गर्व की बात है जिस पर बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अरपा बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन,शहर महामंत्री सुधांशु मिश्रा आदि ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।