Loading ...
बिलासपुर

नागरिक सुरक्षा मंच ने उठाया अरपापार पृथक नगर पालिका निगम बनाने का मुद्दा, 24 मई को महामाया चौक में कराएंगी जनमत संग्रह

बिलासपुर। अरपा पार के नागरिकों ने क्षेत्र में नगरपालिका निगम बनाने की मांग को लेकर आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। और मांग की गई कि जनसंख्या के अनुसार अरपा पार में नगर पालिका निगम का निर्माण किया जाना चाहिए। ताकि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सके।

वर्तमान में बिलासपुर नगर निगम का विशाल क्षेत्र होने की वजह से अर्पंचल क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों की मांग है कि अरपा पार क्षेत्र में नगर पालिका निगम का निर्माण किया जाना चाहिए।

बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए नागरिक सुरक्षा मंच के सयोजक अमित तिवारी एवम विनय मिश्रा ने कहा कि बिलासपुर नगर पालिक निगम वर्तमान में 70 वार्ड है, जो कि अनुपात से कहीं अधिक बड़े-बड़े हैं, इन्हीं 70 वार्डो में 22 वार्ड अरपापार में है। जो कि 7 ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया है। इस लिहाज में अरपापार क्षेत्र में 22 बड़े-बड़े वार्ड है. इनमें से कई वाडों में मतदाताओं की संख्या 6000 से 7000 है।

वर्तमान में बिलासपुर शहर के अंतर्गत अगर कहीं विकास हो रहा है तो वह क्षेत्र अरपापार है, यहां आबादी के दृष्टिकोण से देखें तो शहर की कुल आबादी का 35 से 40 प्रतिशत आबादी केवल अरपापार की है तथा मतदाताओं की संख्या लगभग 1,50,000 से 1,75,000 के लगभग हैं, जिससे कि यहां पृथक निकाय का दावा मजबूत होता है।

अगर अरपापार को पृथक् नगर निगम बनाया जाता है तो यहाँ का विकास द्रुत गति से होगा एवं व्यवस्थित राजस्व प्राप्ति के संसाधन बनेंगे, साथ ही इस क्षेत्र से लगे पंचायत सेंदरी, रमतला, बैमा नगोई, परसाही, लगरा, चिल्हाटी सहित कुछ गांवों को नये अरपापार नगर निगम में शामिल कर नये नगर निगम को वृहत आकार दिया जा सकता है तथा अरपापार क्षेत्र जो कि वर्षों से उपेक्षित रहा है, यहां विकास की गति में तेजी आयेगी तथा अपना स्वयं के अस्तित्व बनाये पाने में सफल होगा।

अरपापार पृथक् नगर निगम की जनापेक्षित मांग है, जो कि पिछले 25 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है तथा इस मुद्दे पर अरपापार के नागरिकों की एक बैठक दिनांक 21.05.2023 को शाम 4.00 बजे अशोक वाटिका बिलासपुर में आहूत की गई है। इस मुद्दे के संबंध में दिनांक 24.05.2023 को प्रातः 11.00 बजे से महामाया चौक, सरकंडा, बिलासपुर पर जनमत संग्रह कराया जायेगा।