राजीव गांधी मितान क्लब ने रक्त दान कर मनाया ,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि

बिलासपुर । आधुनिक भारत के रचैयता, युवाओं को समर्पित जिनका जीवन ऐसे युवा प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर आज बिलासपुर विधानसभा के विभिन्न राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अपने वार्ड – मोहल्लों में रक्त प्रशिक्षण शिविर एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।


बिलासपुर विधानसभा के समन्वयक शिबली मेराज खान ने इस दौरान कहा कि “रक्त दान महा दान है” इसमें सभी को भाग लेकर जरूरतमंदों की मद्दत करना चाहिए। राजीव गांधी मितान क्लब के द्वारा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि में यह स्वेक्षिक रक्त दान शिविर आयोजित कर रक्त दान किया गया है। जो जरूरत जरूरतमंदो को निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी।
युवा मितान क्लब के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मितान साथी अपने मोहल्ले में रक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर सभी को उनका ब्लड ग्रूप, हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी चेक कर उन्हें उसकी रिपोर्ट सौंपी ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान हेतु समस्त नागरिकों को जागरूक किया गया और उनके नाम मोबाइल नम्बर का एक रजिस्टर्ड बना सभी क्लब का “रक्तदाता पंजी” बनाए जाने का कार्य प्रारम्भ किया गया।
युवा मितान के युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान हेतु स्वयमेव ही आगे बढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान महादान है और इस पुनीत कार्य को करने समस्त युवा मितान क्लब के युवाओं ने अपना पूर्ण सहयोग देने बात कही।
रविवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मितान क्लबों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से वार्ड 65 बँधवापरा सरकंडा के क्लब अध्यक्ष चितरंजन सिंह राजपूत, रमेश वर्मा, वार्ड 41 तोरवा क्षेत्र के अध्यक्ष मीनू सूर्यवंशी, जोगेंद्र रजक,वार्ड 59 चांटीडीह के नंदकुमार तिवारी,मोहम्मद शाहिद वार्ड 69 रेल्वे क्षेत्र के शेख़ मिराज आदि विभिन्न क्लबों के पदाधिकारीयों उपस्थित थे।