शहर में लगे ट्रैफिक सिग्नल लोगो का जी का जंजाल बना, चौक चौराहे में लग रहे जाम, सिग्नल की टाइमिंग कही जरूरत से ज्यादा तो कही जरूरत से बेहद कम

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने चौक चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए है। लेकिन यह ट्रैफिक सिग्नल आम लोगो का जी का जंजाल बना हुआ है।
बिना किसी ट्रायल के लगाए गए इस ट्रैफिक सिंगल से जहा आम आदमियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलनी चाहिए थी वही यह आम जनता की मुसीबत का कारण बना हुआ है। सिंगनल की टाइमिंग इतनी ज्यादा कर दी गई है कि सामने की पूरी ट्रैफिक निकल जाने के बाद भी लोग इस भरी दुपहरी की 42 डिग्री गर्मी में ग्रीन सिग्नल होने के इंतजार में खड़े रहने को मजबूर है।
शाम 5 बजे के बाद आलम यह है की शहर के हर चौक चौराहे में लगातार ट्रैफिक जाम हो रही है । जिसका मुख्य कारण ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग है। जिस चौक में ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग कम होनी चाहिए वहा ज्यादा कर दी गई है, वही जहा ज्यादा होनी चाहिए वहा पर कम कर दी गई है।
इसी तरह सत्यम चौक,अग्रसेन चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग एवम सीएमडी चौक की आपस में दूरी 100 मीटर भी नही होगी लेकिन यहा पर थोड़ी थोड़ी दूरी में 04 सिग्नल लगा दिये गये है। एक सिग्नल से जैसे आप निकलते है दूसरा सिग्नल आ जाता है। वही देवकीनंदन चौक में ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग बहुत ज्यादा कर दिया गया है, जिससे बेवजह लोगो को ट्रैफिक क्लियर होने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है और ट्रैफिक जाम हो रही है।
जिस तरह से शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए है इससे जनता को सुविधा की जगह परेशानियो का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। और लोग बेवजह ट्रैफिक जाम में फस रहे है।
कुछ दिनो पूर्व कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा के नेतृत्व में इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर आम जनता को इस ट्रैफिक सिग्नल से हो रही परेशानियां से अवगत कराया गया था लेकिन आज तक इसका कोई ठोस समाधान नजर नही आया।