Loading ...
बिलासपुर

खम्हरिया सरपंच व सचिव पर जमीन से बेदखली करने का किसान ने लगाया आरोप, पीड़ित किसान ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत

बिलासपुर। 33 वर्षो से जिस जमीन पर किसान काबिज हो कर अपना जीवन यापन चला रहा है उस जमीन से सरपंच एवम सचिव दोनो मिली भगत कर उसे उस जमीन से बेदखल कर रहे है जिससे किसान के ऊपर अपने परिवार का भरण पोषण का संकट मंडरा रहा है।जिस समस्या को लेकर आज पीड़ित परिवार कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर न्याय की मांग की है।

पीड़ित किसान ने अपने ज्ञापन में कहा है कि मैं जितेन्द्र कुमार ज्योति पिता स्व० गोरेलाल वार्ड क्रमांक 10 खम्हरिया तहसील सीपत जिला बिलासपुर का निवासी हूँ तथा गरीब मजदूर तथा भूमिहीन हूँ मेरे पिता स्व० गोरेलाल के जीवन काल से विगत 40-45 वर्षों से ग्राम खम्हरिया प0ह0नं0 -34 स्थित घास भूमि खसरा नंबर 619/1 भूमि पर कृषि कार्य कर अपना एवं अपने परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन करते चले आ रहे है।

मेरे पिता स्व० गोरेलाल के द्वारा वर्ष 2016 में उक्त भूमि में काबिज होने से ग्राम पंचायत खम्हरिया को पटा प्रदान किये जाने हेतु निवेदन किया है किन्तु ग्राम पंचायत खम्हरिया के द्वारा आज तक कोई पटटा प्रदान नही किया गया है। मेरे पिता स्व० गोरेलाल की मृत्यु 27.01.2022 को हो गयी है।

उक्त भूमि ही मेरे एवं मेरे परिवार के एक मात्र आय का साधन है। उक्त भूमि से होने वाले उपज से मेरा व मेरे परिवार का पालन पोषण होता है इसके अतिरिक्त मेरे पास अन्य कोई भी भूमि नही है न ही आय का कोई साधन हैं। मुझे व मेरे परिवार को रंजिश वंश ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच एवं सचिव के द्वारा दुर्भावना पूर्वक भूमि से बेदखल किया जा रहा है जबकि वहां अन्य लोग भी शासकीय भूमि पर काबिज है जिन्हें सरपंच के द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है।

महोदय, मैं अपने पिता स्व० गोरेलाल के समय से लगभग 40-45 वर्षो से उक्त भूमि पर काबिज होकर अपने परिवार का पालन पोषण करते चला आ रहा हूँ। सरपंच एवं सचिव के द्वारा मुझे उक्त भूमि से हटाने हेतु डराया धमकाया जा रहा है जिससे में व मेरा परिवार काफी भयभीत है तथा हमारे आमदनी का एकमात्र जरिया छीने जाने के कारण मुझे व मेरे सुपरिवार के समक्ष भूखे मरने की स्थिति आ सकती है।