आबकारी विभाग ने आश्वासन के बाद भी नही हटाई शराब दुकान , 01 जून को नारी शक्ति टीम करेगी नूतन चौक पर चक्का जाम

बिलासपुर । शराब बंदी और नारी सुरक्षा की बात तो सरकार बहुत करती है लेकिन यथार्थ में जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
बंधवापारा सरकंडा, ड्रीम लैंड स्कूल के पास स्थित शराब भट्ठी को लेकर मोहल्ले की महिलाए पिछले कई वर्षो से परेशान है। यहां से गुजरने वाली स्कूली बच्चों, लडकियो व महिलाओ को आए दिन अश्लील छीटाकसी, अभद्र व्यवहार्रो का सामना करना पड़ता है। रात में शराबियो का जमावट बना रहता है, जो राह चलते लोगो के साथ अनायास गाली गलोच व विवाद करते है।
जिसे देखते हुए मोहल्ले की नारी शक्ति टीम पिछले कई वर्षो से शराब दुकान यहां से हटाकर अन्यत्र खोलने की मांग जिला शासन से कर रही है। लेकिन जिला प्रशासन उनकी सुन नही रहा है। पिछले कुछ महीनो पूर्व नारी शक्ति टीम के नेतृत्व में गांधीवादी नेता संजय ने लगातार 6 दिनो तक भूख हड़ताल पर भी बैठे रहे। जिनकी नाजुक हालत दे कर जिला प्रशासन हरकत में आई और तहसीलदार व आबकारी विभाग के अधिकारी आंदोलन स्थल पर आ कर आंदोलनकारियों को मीडिया के सामने आश्वस्त किया था कि 31 मार्च के बाद यहा नया ठेका नही दिया जायेगा । जिसके आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया था ।
लेकिन आज 02 माह गुजर जाने के बाद भी जब यहा की शराब भट्ठी बंद नही हुई तो नारी शक्ति टीम ने मोहल्लेवासी के साथ एक बार फिर आंदोलन करने की घोषणा की है।
नारी शक्ति टीम की दीपा शर्मा व रूखमणी ठाकुर ने कहा की जिला प्रशासन अपने आश्वासन के बात भी शराब भट्ठी को बंद नही किया है। अब हम शराब भट्ठी हटाने को लेकर 01 जून को नूतन चौक में चक्का जाम करने जा रहे है, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।