बिलासपुर
मल्टी लेवल पार्किंग में लोगो के गाडियां पार्क करवाने यातायात पुलिस को करना पड़ रहा है बड़ी मशक्कत, अभी भी लोग कलेक्ट्रेड के सामने ही अपनी गाडियां पार्क कर रहे

बिलासपुर। कलेक्ट्रेड के पास करोड़ो की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनाया गया है लेकिन लोग अभी भी अपनी गाड़ियों को कलेक्ट्रेड के सामने ही पार्क कर रहे है।
जिला प्रशासन को कलेक्ट्रेट के सामने पार्किन न कर मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ियों को पार्क करवाने यातायात पुलिस की मद्दत लेनी पड़ रही है।

सोमवार को यातायात विभाग के सहायक उप निरीक्षक आरपी यादव के साथ दो आरक्षक को यहा ड्यूटी पर लगाया गया था जो भरी दुपहरी में लोगो को समझाते नजर आए कि गाडियां यहां पार्क न कर मल्टी लेवल पार्किंग में अपनी गाड़ियों को पार्क करे।
लेकिन फिर भी कुछ रसूखदार अपनी कार को नो पार्किंग जोन में ही पार्क करते दिखे । हालाकि पुलिस के अधिकारियों ने कुछ लोगो का चालान काट कर सख्त चेतावनी भी दी है।