Loading ...
बिलासपुर

सेल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कल, देश के 75 वीर जवान सपूतो का होगा सम्मान

बिलासपुर। सेल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ के द्वारा कल प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमे देश की आजादी की 75वी वर्षगाठ के “आजादी महोत्सव” के अवसर पर 75 वीर जवान सपूतो को सम्मानित किया जायेगा।

सेल्यूट तिरंगा छत्तीसगढ़ के द्वारा देश के लिए मर मिटने वाले वीर जवानो के सम्मान में आयोजित प्रदेश स्तरीय अधिवेशन व सम्मान समारोह 2 जून को दोपहर 03 बजे , यश पैलेस, करबला रोड , बिलासपुर में रखा गया है । जिस कार्यक्रम में देश के 75 वीर जवानों का सम्मान किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, दुर्ग सांसद विजय बघेल,शहर विधायक शैलेष पांडेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे।

देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवान जिसमे कारगिल युद्ध के प्रराक्रम में अपने दोनो पैरो एवम एक हाथ को खो देने वाले वीर जवान नायक दीपचंद, 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले जवान मंगेश नायक एवम 7 गोली खाकर अपना एक पैर गवा देने वाले सूर्य चक्र विजेता मधुसूदन सर्वे जो विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे जिन्हे भी इस कार्यक्रम में विशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाए।

इस कार्यक्रम के मांध्यम से देश के लिए शहीद वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए, देश के वीर जवानों की जीवन गाथाओं को सुनाया जाएगा तथा अपने देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर जवानों की कुर्बानी को याद कर हर भारतीय के मन में देश के प्रति देश भक्ति का भाव जगाने की एक कोशिश इस कार्यक्रम के मध्यम से की जा रही है।