Loading ...
बिलासपुर

• मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने की मार्ग परिवर्तित एवं पार्किंग व्यवस्था • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक में होंगे कल शामिल

बिलासपुर । सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने परिवर्तित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की सूचना जारी किया है।

•यातायात पुलिस द्वारा पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार की गई है :

जैन इंटरनेशनल स्कूल से मंगला चौक ,नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, होते हुए सिम्स आडोटोरियम तक सुदृढ़ यातायात व्यवस्था लगाया गया है।

•कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों के लिए निम्नलिखित पार्किंग व्यवस्था किया गया है –

➡️ लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पार्किंग : जिला रायगढ़,शक्ति,जांजगीर चांपा से आने वाले पदाधिकारी अपनी गाडियां पार्क करेंगे।

➡️ बाजपाई मैदान पार्किंग – जिला कोरबा, पेंड्रा गौरेला मरवाही, से आने वाले पदाधिकारी अपना वाहन पार्किंग करेंगे।

➡️ लखीराम ऑडिटोरियम के पास पार्किंग- बिलासपुर जिला एवं शहर के पदाधिकारी अपना वाहन पार्क करेंगे।

➡️ देवकीनंदन स्कूल पार्किंग- जिला मुंगेली से आने वाले पदाधिकारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था

➡️ वीआईपी पार्किंग: रिवर व्यू रोड पार्किंग वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।