पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय मजदूर संघ (पर्यावरण मंच) ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के द्वारा आज जिला कलेक्टर के नाम विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
उपरोक्त ज्ञापन में जिले के पर्यावरण संबंधित समस्याओं के उचित निराकरण की मांग की गई है जिसमें प्रमुख है कि अमानक स्तर के प्लास्टिक पदार्थों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर कड़ी रोक लगाई जाऐ, अरपा संवर्धन के कार्यक्रम में प्रगति लाई जाये और उसके नाम पर धन और संसाधनों के अपव्यय पर रोक लगाई जाऐ।
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पर्यावरण स्तर बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगता जाऐ, सरकारी और निजी संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाए, नदियों और जल श्रोतों को विशाक्त होने से बचाने के लिए नदियों में जाने वाले पानी को पहले फिल्टर किया जाऐ, पेंडों की अवैध कटाई पर कड़ी कार्रवाई की जाऐ, पर्यावरण संबंधी शिकायतों का तत्काल निरीक्षण कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाऐ।
बिल्डरों के अनियमित निर्माण के कारण बने मकानों में नल जल सड़क और पानी निकासी की सुविधा प्रदान की जाऐ। एन टी पी सी सीपत से निकलने वाले राखड का उचित प्रबंधन किया जाऐ।
ज्ञापन सौपने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाकर, जिला मंत्री संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष काशी राव गढ़े, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजेश पांडेय, जिला अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, एवं प्रकाश सिंह,पर्यावरण मंच के जिला सह संयोजक नागेंद्र शर्मा, स्ट्रीट वेंडर संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि श्रीमती पुष्पा वैष्णव, मध्याह्न भोजन की ऊषा साहू, असंगठित क्षेत्र से दिनेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।