बिलासपुर
मारपीट के मामले में शामिल सभी 04 युवक कांग्रेस के पदाधिकारी हटाए गए।

बिलासपुर/रायपुर। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अनुशासनहीनता करने वालो पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया है। जिसमे बिलासपुर के 04 पदाधिकारियों का नाम शामिल है।
हाल ही के एक मारपीट के बड़े मामले में इन 04 लोगो का नाम आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा की सहमति से इनको हटा दिया है।
युवक कांग्रेस के पद से हटाए गए पदाधिकारियों में बिलासपुर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जय किशन राजू यादव,जिला उपाध्यक्ष नीतेश सिंह ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू को निष्कासित किया गया है।