Loading ...
बिलासपुर

• हज के लिए आखिरी जत्था रवाना हुआ •हज यात्री अल्लाह की इबादत कर 40 दिनों बाद लौटेंगे • हज यात्रियों को मुस्लिम समाज एवम सामाजिक संगठनो के लोगो ने दी हज की शुभकामनाएं

बिलासपुर। जिले से सोमवार को हज के लिए आखिरी जत्था रवाना हो गया । अल्लाह की इबादत के बाद सऊदी अरब से यह जत्था 40 दिन बाद शहर लौटेगा।

जरहाभाटा से जत्था रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ वहां से दुरंतो एक्सप्रेस से एयरपोर्ट के जरिए सऊदी अरब की उड़ान भरेगा।

गौरतलब हो कि इस्लाम में हज यात्रा को पवित्र माना जाता है एवं सभी इस्लाम के लोगों की आखिरी इच्छा होती है कि वह अपने जीवन काल में हज की यात्रा जरूर करें । हज के लिए जाने वाले जत्था को छोड़ने रेलवे स्टेशन में विभिन्न सामाजिक संगठनो के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हज यात्रियों का जत्था पिछले 15 दिनों से हज यात्रा के लिए रवानगी हो रहा है , जिसकी आखरी जत्था को विदाई देने सोमवार को बड़ी संख्या में परिवार, समाज एवम सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।