•”अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” के अवसर पर आज तारबाहर थाने के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित •इस दिवस के अवसर पर हमें नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए : मनोज नायक

बिलासपुर। “अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” के अवसर पर तारबाहर थाने के द्वारा आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
“अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस” के अवसर पर सोमवार को आज दोपहर 12 बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में पेंटिंग, निबंध, कविता, बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग भाग ले सकते है ।
आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत भी की जायेगी।

तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक द्वारा बताया गया की नशा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता तो पहुंचता ही है साथ ही साथ हमे अपराधो की तरफ भी धकेलता है। अतः हम सभी को इस दिवस पर नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए साथ ही हमे अन्य लोगो को भी नशे से दूर रखने को प्रोत्साहित करना चाहिए।
नायक ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ताकि लोग नशे से दूर रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके।