Loading ...
बिलासपुर

नई उड़ान फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्यूटीशियन सेमिनार में मुंबई की सुप्रसिद्ध/एक्ट्रेस ब्यूटीशियन ओजेश रमानी ने की शिरकत

बिलासपुर । “नई उड़ान फाउंडेशन” महिलाओ की सशक्तिकरण एवम आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में अनेक प्रकार के ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।

ऐसा ही एक प्रोग्राम गुरुवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया था जहा प्रदेश भर के अलग अलग जिला से आए महिलाओ को ब्यूटीशियन का ट्रेनिंग दिया गया। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में आई महिलाओ प्रोफेशनल ब्यूटीशियनो के द्वारा स्किन ,हेयर एवम नेल्स आदि की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई।

ट्रेनिंग में वेस्टन मेकअप, छत्तीसगढ़ी मेकप एवम कस्टमर के रिक्वारमेंट के अनुसार अपने आप को अपडेट्स करना सीखा गया। साथ ही इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने वाली समस्त महिलाओं को मेमोन्टम एवम प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर उषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की बड़ी संख्याओं में महिलाओ ने भाग लेकर प्रोफेशनल ब्यूटीशियन का कोर्स की बारीकियों को समझा एवम जाना।

अर्जेनाइजर उषा शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा इसी तरह के रोजगार उन्मुखी प्रोग्राम करवा कर लगातार महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे सभी आर्थिक रूप से सक्षम बन कर बेहतर जीवन यापन कर सके। कार्यक्रम में मुंबई की एक्ट्रेस व सुप्रसिद्ध ब्यूटीशियन ओजेश रूमानी ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर लोगो का उत्साहवर्धन किया।