बिल्डरों ने मोपका के शमशान घाट आने-जाने के रास्ते में किया अपना कब्जा, अर्थी सजाकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

बिलासपुर। मोपका के ग्रामीणों ने आज नेहरू चौक से अर्थी सजाकर बड़ी संख्या में पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

दरअसल ग्रामीणों की मांग है कि उनके शमशान आने जाने वाले रास्ते में बिल्डरों ने कब्जा कर लिया है जिससे शमशान घाट में वे दाह संस्कार नही कर पा रहे है। अतः रास्ता दिलवाने की मांग कलेक्टर को प्रदर्शन एवम ज्ञापन के माध्यम से आज की है।

आपको बता दे कि नगर निगम के वार्ड 48, मोपका स्थित सार्वजनिक शमशान घाट (मरघट) जो छोटे मसन्हियाँ व बड़े मसन्हियों के नाम से जाना जाता है जिसका खसरा नंबर क्रमशः 1394 रकबा 0.32 एकड एवं खसरा नंबर 1993 रकबा 4.76 एकड़ शमशान भूमि है। इसमें गाँव वाले के दोनों बार्ड 47 एवं 48 का निस्तार मृत शरीर का दाह संस्कार एवं दफ़न का कार्य होता है। यह सदियों से चला आ रहा है पर वर्तमान में इस शामशान घाट में जाने का रास्ता नहीं है। बिल्डरों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है। शव ले जाने व आने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।