Loading ...
बिलासपुर

बीच रोड में बैठे गायों को ले जाने पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम से मंदिर का पुजारी घंटो करता रहा हुज्जतबाजी

बिलासपुर। हम देखते है कि आए दिन सड़को पर बेजुबान गायें बैठी रहती है। जिसे उसका मालिक घर में रखने के बजाए चारा चरने के लिए बाहर सड़को पर खुला छोड़ देते है , जिसकी वजह से आए दिन बेजुबान गायें दुर्घटनाओं के शिकार होते है। आम लोग भी जानवरो के बीच सड़को पर बैठे रहने से हादसे के शिकार हो रहे है।

जिसे लेकर बुधवार को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की टीम ने जीडी कॉलेज के पास स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल के सामने चौक में बैठी कुछ गायो को उठा कर ले जा रही थी। तभी सामने शीतला मंदिर का पुजारी जिसकी वह गाय थी । नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों के साथ घंटो हुज्जातबाजी करता रहा। जब पुलिस आई तब जाकर शांति हुआ । इस दौरान रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

नगर पालिका निगम अतिक्रम दस्ता प्रभारी प्रमिल शर्मा ने कहा कि बार बार इस तरह से रोड पर गायों को छोड़ देने से आए दिन लोग और जानवर दोनो ही हादसे के शिकार हो रहे है। जिसकी कई बार चेतावनी लोगो को दी गई है कि अपने जानवरो को खुले रोड पर इस तरह न छोड़े। लेकिन नही मानने पर इस तरह की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाती है। इस दौरान प्रभारी प्रमील शर्मा के साथ संतोष वर्मा,उमाशंकर जायसवाल आदि नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।