Loading ...
बिलासपुर

मंगला पटवारी ने पटवारी प्रतिवेदन बनाने के नाम पर ली 5000/- और बना दिया त्रुटिपूर्ण , अब त्रुटि सुधारने के नाम पर मांग रहा मोटी रकम, पीड़ित किसान ने परेशान हो कर किया कलेक्टर से लिखित शिकायत

बिलासपुर। मंगला पटवारी पर किसान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसे लेकर भी उनका काम नही किया है बल्कि प्रतिवेदन को त्रुटि पूर्ण बनाकर अब मोटी रकम की मांग कर रहे है।

पीड़ित आशीष सिंह ने आरोप लगाया है कि प0न0 35 ग्राम मंगला , तहसील बिलासपुर (छ.ग.) के पटवारी योगानंद साहू के द्वारा उससे पैसे लेने के बाद भी उसका काम नही किया।

उन्होंने बताया कि अपने भूमि प०न० 35 ग्राम मंगला रा०नि०म० मंगला में स्थित अपनी भूमि का डायवर्सन कार्य के लिए पटवारी प्रतिवेदन बनाना था जिसके लिए मंगला के पटवारी योगानंद साहू द्वारा मुझसे 6000 रूपये कि मांग कि गई। जिसमे से 5000 पाच हजार रू / उसने असिस्टेंट लक्की साहू (जो रिस्ते में उनका शाला लगता है) के मोबाइल पर आनलाइन फोन पे के माध्यम से ट्राजेक्शन कराया था। उसके बाद भी 15 से 20 दिनों तक घुमाया रहा एवम अब वह प्रतिवेदन में त्रुटि कर दुबारा सुधार करने के नाम पर अपने असिस्टेंट लक्की साहू के माध्यम से मोटी रकम कि मांग कर रहे है, जिसे देने में मैं सक्षम नही हूं ।

पीड़ित आशीष सिंह ने परेशान होकर गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।