पंचायत के कार्यों को RES से कराने का सरपंच संघ ने किया विरोध, RES को दिये गये कार्यों को निरस्त कर पंचायत को देने का कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, मांगे नही मानने पर जिले भर के सरपंच देंगे सामूहिक इस्तीफा!

बिलासपुर । शासन के द्वारा ग्राम पंचायतो को 50 लाख तक का निर्माण कार्य कराने हेतु अधिकार देने के बाद भी उन्हें कार्य न दे कर कार्यों को अन्य एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है जिसे लेकर आज सरपंच संघ द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।
सरपंच संघ के प्रदेशाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने इस दौरान बताया कि 50 लाख तक का कार्य सरपंच को करने का अधिकार शासन की और से सरपंचों को दिया गया है। परन्तु वर्तमान में 01 लाख से अधिक के कार्य को RES को दिया जा रहा है।

यह सरपंच के लिए बहुत हीं दुर्भाग्य का विषय है इस कार्य कों ग्राम पंचायत को कार्य एजेन्सी बनाया जाये अन्यथा एक सप्ताह के अन्दर बिलासपुर जिले के सभी सरपंच सामूहिक रूप से त्याग पत्र देंगे !
वर्तमान में राजनांदगांव के कलेक्टर के द्वारा ‘RES को दिये गये बर्न को – संसोधन करते हुऐ, ग्राम पंचायत को एजेन्सी बनाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा कलेक्टर से अनुरोध है कि RES को दिये गये कार्य को निरस्त करते हुए ग्राम पंचायत निर्माण कार्य एजेंसी बनाने की कृपा करे!