बिलासपुर
श्री श्री श्री सोलापुरी माता चौक, रेलवे परिक्षेत्र में समिति के अध्यक्ष व्ही रामा राव ने किया ध्वजारोहण।

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के 77 वे वर्षगांठ पर श्री श्री श्री सोलापुरी माता चौक, रेल्वे स्टेशन रोड बिलासपुर में समिति के अध्यक्ष एवम पूर्व पार्षद
व्ही रामा राव ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमे आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। जात पात, धर्म की विभिन्नताओं के बाद भी भारत आज एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। यही भारत देश की खूबसूरती है, यही खूबसूरती देश की अखंडता को बनाए रखती है। आज सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई ।
ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवम रेलवे परिक्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।