Loading ...
बिलासपुर

77 वे स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ चाटीडीह, हाई स्कूल में ध्वजारोहण कर मनाया गया।

बिलासपुर । 77 वे स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चाटीडीह, हाई स्कूल में ध्वजारोहण कर मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेत राम सिंगरौल एवं हंसवती नेताम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की देश के वीर शहीदों को याद कर बच्चों को उन शहीदों के मार्ग पर चलने एवम वीरों के शहादत को नमन कर देश के निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य, इमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम को दर्शाते हुए स्कुल के बच्चो के द्वारा हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में हम सब भाई भाई की भावनाओं को प्रस्तुत करते हुए नाटक की प्रस्तुति दी गई जिसकी स्क्भी अतिथियों ने बड़ी सराहना की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद प्रतिनिधि महेतराम राम सिंगरौल, नवल किशोर सोनी, प्राचार्य अलका अग्रवाल, मैडम गांगुली, मैडम पांडे, जितेंद्र गुप्ता, हंसवाती नेताम, शिक्षकगण एवं स्कूल के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।