शानदार आतिशबाजी के साथ पुलिस ग्राउंड में हुआ रावण दहन

बिलासपुर। शानदार आतिशबाजी के साथ पुलिस ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम शहर विधायक शैलेष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

बिलासपुर शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस दशहरा उत्सव का आयोजन शहर के व्यापारी संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया था। जिन्हें हर पांच सालो में इस आयोजित को करने की एक परंपरा चली आ रही है। जिसे इस बार भी शहर के व्यापारी संगठनों ने बखूबी निभाया।
इस रावण दहन दशहरा उत्सव के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए। जिन्होंने रावण दहन के पूर्व श्री राम, लक्ष्मण व हनुमान की पूजा, अर्चना कर आरती उतारी एवम प्रदेश एवम शहर वासियों की कुशलता का मंगल कामना किया ।

इस अवसर पर विधायक शैलेष पांडेय ने सभी को दशहरे की बधाई देते हुए प्रदेश एवम शहर की खुशहाली की कामना की।
पुलिस ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम देखने शहर के लोगो की खचाखच भीड़ भरी हुई थी। रावण दहन के पूर्व लगभग 20 मिनट तक शानदार रग बिरंगी आकाश में आतिशबाजी होती रही । जिसका लोगो ने जमकर आनंद उठाया।