बिलासपुर
युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी ने प्रियंका गांधी का किया हेलीपेड में स्वागत

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आज बिलासपुर आगमन पर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी द्वारा हेलीपैड में स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने संगठन और चुनाव को लेकर अपनी बात प्रियंका गांधी से कही । जिसे उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से सुनी।
बता दे कि आज कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी बिलासपुर पहुंची थी इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ से भेट मुलाकात कर पुलिस ग्राउंड में आयोजित आम सभा को संबोधित किया।