Loading ...
बिलासपुर

ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलायॅज एसोएिशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तत्वाधान में 14 नवंबर ‘ विश्व मधुमेह दिवस’ के अवसर पर निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर ,मंगलवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलायॅज एसोएिशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तत्वाधान में विश्व मधुमेह दिवस मनाया जायेगा।

इस अवसर पर निः शुल्क ब्लड शुगर जाँच, बी. पी. जाँच, बी. एम. आई. जाँच मधुमेह रेटीनोपैथी जाँच एवं आहार परामर्श शिविर का आयोजन रेलवे सांस्कृतिक भवन, तितली चौक में रखा गया है।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि – श्री आलोक कुमार, रेल महाप्रबंधक, द.पू. म. रे, बिलासपुर जोन विशेष अतिथि श्री रविन्द्र शर्मा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक द.पू.म.रे, बिलासपुर,विशेष अतिथि श्री प्रवीण पाण्डेय, मंडल रेल प्रबंधक द.पू.म.रे, बिलासपुर आदि उपस्थित रहेंगे।

इस शिविर में डॉ. प्रवीण कालविट (हृदय रोग एवं मधुमेह सलाहकार),डॉ. कालविट (टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर एवं नर्सिग होम),डॉ. कविता पुजारा (आहार विशेषज्ञ, डाईट क्लीनिक रामा वर्ल्ड),डॉ. ज्योति आचार्य कश्यप(आई सर्जन, एलाईट मेडीसिटी हॉस्पिटल),कृष्ण आर. प्रधान (अर्न्तराष्ट्रीय स्वास्थ्य कल्याण फिटनेस एवं जीवन कोच) आदि स्वास्थ्य विशेषज्ञ अपनी निशुल्क परामर्श देने उपस्थित होंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभात पासवान ने इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगो को उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य का जांच कराने की अपील की है।