Loading ...
बिलासपुर

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवम लोकसभा सांसद अरुण साव ने मनाया अपना 55 वा जन्मदिन, रतनपुर मां महामाया का दर्शन कर किया अपने दिन की शुरुआत

बिलासपुर। लोकसभा सांसद अरुण साव ने 25 नवंबर को अपना 55वा जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ अपने हजारों समर्थको के साथ बड़ी ही धूमधाम से केक काटकर मनाया ।

इस अवसर पर सर्व प्रथम उन्होंने रतनपुर जा कर माता मां महामाया का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात अपने दिन की शुरुआत करते हुए अपने समर्थकों के द्वारा आयोजित जन्मदिन के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

बिलासपुर स्थित उनके निवास पर देर शाम बधाई देने उनके समर्थको का ताता लगा रहा । बीजेपी के कई बड़े नेता सहित बीजेपी प्रत्याशी बड़ी संख्या में बधाई देने उपस्थित रहे। सभी ने फूलो के गुलदस्ते से सांसद अरुण साव को उनके जन्मदिन के अवसर पर लंबी उम्र की बधाई दी। साथ ही प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने ऐसी शुभकामनाएं प्रदान दी।

साव के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको द्वारा शानदार आर्केष्ट्रा के साथ प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया था।