Loading ...
बिलासपुर

• एस.एस विला कालोनी, सकरी ने मकान तो बेच दी लेकिन ग्राहकों को वर्षो बाद भी नही मिला स्थाई बिजली कनेक्शन • एक मीटर के भरोसे पूरे कालोनी में बिजली की सप्लाई • कालोनी में सड़क और पानी की भी समस्या

बिलासपुर। हर माध्यम वर्गीय परिवार का एक बड़ा सपना होता है कि उनका खुद का एक मकान हो। जिस सपने को पूरा करने वह तिल तिल पैसे जोड़ कर किसी तरह बैंक के EMI के लिए पैसे बचाकर बैंक लोन से एक मकान अपनी बजट में खरीदता है।

लेकिन जब बिल्डर उसके जीवन भर की पूंजी लेकर भी उसे अपने वादा के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं प्रदान नही करता तो उसके सारे सपने टूटकर बिखर जाते है।

बिना सड़क, बिजली और पानी के कोई आदमी किसी कॉलोनी में कैसे रह सकता है? यह सोचने वाली बात है। लेकिन बिल्डर उसे उसकी मूलभूत सुविधाएं प्रदान न कर उसे ऐसा रहने को मजबूर कर रहा है।

ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमे एस एस विला कालोनी, सकरी के कॉलोनाइजर एसएस इन्फ्रा जिसकी मंगला चौक में ऑफिस है। जिन्होंने अपने सकरी स्थित एसएस विला में ग्राहकों को बिजली, पानी और सड़क की सुविधा देने का वादा कर मकान तो बेच दी है लेकिन कालोनी में मकान खरीदने वाले लोगों को वर्षो बाद भी कोई सुविधा नही दे सके है। जिससे कॉलोनीवासी परेशान है।

कोलोनीवासी के मुताबिक शुरुआत से लेकर अभी तक कई वर्षों से कॉलोनी में विभिन्न प्रकार की समस्या लगातार बनी हुई है। यहां के निवासीयों ने बताया कि सड़क, पानी और बिजली कनेक्शन की असुविधाओ को लेकर लंबे समय से वे परेशान हो रहे है कई बार वे इस संबंध में बिल्डर को बोल चुके है लेकिन बिल्डर हर बार आश्वासन दे कर चला जाता है। और कॉलोनी वासियो की समस्या जस की तस बनी हुई है।

•एक ही बिजली कनेक्शन के भरोसे पूरे कालोनी में बिजली की सप्लाई•

बिल्डर ने अपने नाम से बिजली कनेक्शन लेकर कालोनी में एक मीटर लगवाया है और उसी मीटर के आधार पर कालोनी के कई घरों में सब मीटर लगवाकर बिजली की सप्लाई करवा रहे है।

•आखिर ऐसे प्रकरणों से कैसे अंजान है विभागीय अफसर?

लगातार बिजली विभाग को हो रहे नुकसान एवं आम जनता को हो रहे परेशानी से विभागीय अफसर अब तक कैसे अंजान है यह बात समझ से परे है, जैसा की हम सब जानते है कि यदि हमे बिजली संबंधित कोई समस्या है या नया विद्युत कनेक्शन लेना है या अन्य कोई कार्य तो उसके लिए हमे तरह तरह के प्रमाण की आवश्यकता होती है। उसके बाद भी कई दिनों के चक्कर लगाने के बाद कही जाकर बिजली कनेक्शन मिल पाता है, लेकिन बिल्डर के आगे विधुत अधिकारी और विधुत ठेकेदार नतमस्तक है। शायद इसी कारण एस एस विला कालोनी में विद्युत कनेक्शन के लिए जो प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए वे नही अपनाई गई है कालोनी में बिजली विस्तार के लिए दी गई कनेक्शन बिल्कुल नियम के विपरित नजर आता है। कालोनी में बिना अनुमति के ही लाइन का विस्तार कराया गया है कालोनी में बकायदा बिजली के 14 से 15 खंभे लगाए गए है और बिजली तार का विस्तार किया गया है। उसके बावजूद भी बिजली अधिकारी इससे अंजान है।

कालोनी के लोगों को बिल्डर का भय है इसी कारण कालोनी के लोग खुलकर सामने आने से हिचक रहे है। समस्याओं से जूझ रहे कॉलोनी वासियों के द्वारा स्वयं को गुप्त रखकर मीडिया के माध्यम से प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी गई है। अब देखना होगा कि कॉलोनाइजर पर विधुत अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।

•विधुत अधिकारी श्री चौहान से बात करने पर उन्होंने कहा; इस बात की जानकारी नही है शीघ्र ही इसकी जांच करवाकर उचित कार्यवाही करते है।

•इस विषय में बिल्डर से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया था लेकिन उन्होंने कॉल नही उठाया।