बिलासपुर
बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्पलॉयज एसोसियेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा, केन्द्रीय रेलवे चिकित्सालय में ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन

बिलासपुर। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्पलॉयज एसोसियेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस दिनांक 06-12-2023, बुधवार पर समय सुबह – 09 बजे से स्थान केन्द्रीय रेलवे चिकित्सालय, द.पू.म.रे, बिलासपुर में ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया है।

इस रक्तदान महादान मानव कल्याण के पुनित कार्य में कोई भी रक्तदाता हिस्सा लेकर जरूरतमंद को रक्तदान देकर अपनी सहभागिता निभा सकता है ।
उक्त जानकारी आयोजक प्रभात पासवान (जोनल सचिव, ऑल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे इम्पलॉयज एसोसियेशन) ने दी।