Loading ...
बिलासपुर

“शार्क टैंक इंडियन” के “शार्क” एवम “भारत पे” के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर 10 दिसंबर को शहर के युवा उद्यमी को देंगे मार्गदर्शन

बिलासपुर। नए युवा उद्यमियों के मार्गदर्शन करने के लिए शहर आ रहे है शार्क इंडियन के शार्क एवम भारत पे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर जिनका कार्यक्रम 10 दिसंबर को तिफरा स्थित ग्रैंड लोटस भवन में शाम 6 बजे से रखा गया है।

बिलासपुर राउंड टेबल चेयरमैन कुशल शाह, छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा ने गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेस का इस कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि अश्नीर ग्रोवर जो कि “शार्क टैंक इंडिया ” के एक “शार्क” भी रह चुके है, वो लगातार युवाओं को व्यापार और निवेश से संबंधित सलाह देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने देश के साथ ही विदेश यात्रा भी करते है।

अश्नीर ग्रोवर ने अपने जीवन की शुरुवात आई. आई.टी.से इंजीनियरिंग कर कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी की उसके बाद नौकरी की विचार धारा से बाहर आकर उन्होंने उद्यम के क्षेत्र में देश विदेश में अपनी पहचान बनाई। अश्रीर ग्रोवर पहली बार बिलासपुर आ रहे है। शहर के व्यापारियों के मन में उठने वाले सवालों के वे जवाब देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को व्यापार के प्रति आकर्षित करना है। अनेक दुविधाओं से बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञ सलाह मुहैया कराना भी है।

हम देखते है की छोटे शहरों में बड़े वक्ताओं से मिलने का अवसर कम ही मिलता है। ऐसे में चैंबर ऑफ कॉमर्स को अपने व्यापारियों को इस तरह के और भी कार्यक्रम में जोड़ना चाहता है। ताकि छोटे शहरों में होने वाली समस्याओं का समाधान मिल सके और शहर के व्यापारी भी देश के स्तर में अपनी पहचान बना सके।

आयोजको ने बताए कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान राउंड टेबल के चेयरमैन कुशल शाह, छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा, उद्योग चैंबर से नवदीप सिंह छाबडा,युवा चैंबर के अध्यक्ष डा अरविंद सिंह टुटेजा, शिशिर सोनछत्र, सतमीत सिंह, शिखर सराफ, अंकित गांधी, साकेत तिवारी, रितेश शाह तथा अन्य चैंबर के सदस्य मौजूद रहे।