Loading ...
बिलासपुर

किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। भारतीय किसान संघ के जिला बिलासपुर के प्रतिनिधियों के द्वारा जिले के किसानो को हो रही परेशानियों को लेकर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौप गया। जिसमे लिखी मांगे इस प्रकार से है…

1. धान खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रनिक तौल से अनिवार्य रुप से तौल किया जाये।

2. धान खरीदी की मात्रा बढने एवं खरबा मौसम के चलते खरीदी प्रभावित हुई है इसे देखते हुये 3 टोकन के जगह 5 टोकन किया जाये एवं समय सीमा बढ़ायी जाये। जिले में कार्यरत प्रसक मित्रों का लंबित मानदेय अविलंब दिया जाये।

3. छ.ग. राज्य विद्युत मंडल द्वारा किसानो के अस्थायी कनेक्शन को स्थायी अविलंब किया जाये एवं सर्वे कर मांग के अनुरुप लगाया जाये।

4. ग्रीष्म कालीन फसल कम अवधि एवं उच्च गुणवत्ता वाली बीजो की उपलब्धता बीज निगम द्वारा करायी जाये। 1

5. वर्ष 22-23 रबी गेहू फसल का प्रधान मंत्री फसल बीमा की राशि ग्राम बहतराई कार्यालय अप्राप्त है। भुगतान कराने की कृपा करे।

6.ग्राम पंचायत खुरदुर के कृषक बाल दास बंजोर एवं अन्य कृषको के खेत में मुख्य नहर निर्माण किया गया जिसकी मुआवजा 90 हजार एकड के हिसाब से मिला।

नहर निर्माण के समय में सदियों से पानी के बहाव पर पुलिया निर्माण हेतु संबंधित विभाग द्वारा जल संसाधन विभाग झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। वर्तमान में पुल निर्माण ना होने के कारण 2014 से आज तक किसानो के द्वारा धान बोया जा रहा है, लेकिन पानी निकासी ना होने के कारण फसल नुकसान हो रहा है तथा वर्तमान में भी पानी भरा हुआ है जिससे किसान आर्थिक रुप से दुखी है। पुल निर्माण ना होने पर किसानो द्वारा भुख हड़ताल करने को विवश हो जायेगे।

किसानो के उक्त मांग एवं सुझावो को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने कलेक्टर से मांग की।