गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव अपने निर्धारित समय प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण ने लिए पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहा उन्होंने सर्व प्रथम ध्वजारोहण किया। फिर शांति एवम सद्भाव के प्रतीक स्वेत कबूतर उड़ाए एवम हर्षोल्लास उमंग का प्रतीक झंडे के रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े। जिसके पश्चात उन्होंने वाहन से ग्राउंड का भ्रमण करते हुए परेड की टुकड़ियों का जायजा लिया। अतिथियों को पुलिस बल, महिला पुलिस, एनसीसी, स्काउड गाइड एवम रेडक्रास आदि के छात्र/ छात्राओं के द्वारा खूबसूरत मार्च पास्ट कर परेड की सलामी दी गई।


ततपश्चात मुख्य अतिथि अरुण साव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता की सेवा के लिए समर्पित प्रदेश सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्र /छात्राओं के द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। जिसमे सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ कारगिल में शहीद जवानों की कहानियों को नृत्य के मध्यम से बखूबी प्रस्तुत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत और लोक गीत की धुन पर छात्राओं की मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में पुरुस्कार वितरित किया गया। जिसमे विभिन्न विभागो में श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगो , सर्वश्रेष्ठ झांकी की प्रस्तुति, सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र/ छात्राओं को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सभापति शेख नजरुद्दीन,पूर्व महापौर किशोर राय,पूर्व सभापति अशोक विधानी,महिला मोर्चा की पूजा विधानी,जयश्री चौकसे एवम प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर शिखा सिंह राजपूत, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण,एसपी संतोष कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल,एडीएम आर ए कुरुवंशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।