Loading ...
बिलासपुर

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई कार्यकारिणी ने कलेक्टर अवनीश शरण से की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण से सौजन्य मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल के साथ पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उन्हें अपना पूरा सहयोग देने की बात कही।

इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई कार्यकारिणी को आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पैड मशीन की जरुरत की बात कही। जिसे पर संगठन के पदाधिकारियों ने जल्द होस्टल में पैड मशीन लगवा देने का आश्वासन दिया।

इस सौजन्य भेंट में संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा कलेक्टर अवनीश शरण को आभार स्वरूप एक छोटा सा राम दरबार प्रतीक के रूप में भेट भी किया ।

इस मुलाकात में अध्यक्ष पिंकी मनीष अग्रवाल, सचिव श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती तान्या जाजोदिया एवं श्रीमती रानू अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजुद रही।