Loading ...
बिलासपुर

ट्रेन में आग लगने से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मची हड़कंप

बिलासपुर। यार्ड में खड़ी ट्रेन के एसी डिब्बे में आग लगने से बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गई।

हालाकि ट्रेन स्टेशन के यार्ड पर खड़ी थी जो बिलासपुर से कोरबा जाति है जिसके एसी कोच में अचानक भीषण आग देखा गया. कोच में लगे अचानक आग से स्टेशन में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गई.

आज सुबह 6 बजे जब बिलासपुर कोरबा पैसेंजर कोरबा जाने के लिए यार्ड पर खड़ी थी. तभी एसी कोच एम-1 में अचानक आग लग गई. आग की लपटों में बेडरोल बुरी तरह जलकर खाक हो गए. हालांकि इस घटना में कोई जान हानि नहीं हुई .

आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं.