अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिलासपुर इकाई सत्र 2024 – 2026 की प्रथम बैठक संपन्न हुई

बिलासपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिलासपुर इकाई सत्र २०२४ २६ की पहली सदस्यता बैठक शुक्रवार को अग्रोहा भवन, इमलीपारा में रखी गई थी ।जिसमे नई कार्यकारिणी सहित टीम के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सत्र 2024 – 2026 नई कार्यकारणी की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी मनीष अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी नए सदस्यों का अभिवादन कर सम्मेलन में स्वागत किया। एवम पूरे सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी।

0सभी का साथ सभी का विकास0
जैसी कहावतों से सदस्यों को मोटिवेट किया ताकि पूरे सत्र में उनका सम्पूर्ण सहयोग मिले।सचिव श्रीमती सीमा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का अभिवादन करते हुए बड़ी संख्या में बैठक में आने के वाले सभी का अभिवादन कर धन्यवाद किया।
इस अवसर में विभिन्न गेम का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिनके पंचुअल में विनर अनिता मुरारका एवम प्रिया अग्रवाल रही। कार्यक्रम में लोगो ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया ।
इस सम्मेलन में मधु बगड़िआ, सीमा, सरोज, रंजना,सकून,रानू, सुनीता, भारती, डॉ रश्मि, आशा आदि सहित लगभग 50 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहे।