बिलासपुर
मां बेटे पर बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “ये सजनी” 23 फरवरी से प्रदेश के प्रमुख सिनेमा घरों में प्रदर्शित

बिलासपुर। मां बेटे पर बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “ये सजनी” 23 फरवरी से प्रदेश के प्रमुख सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
इसके निर्माता पूर्णिमा साहू, सह निर्माता श्याम केशरवानी,चंद्रशेखर साहू द्वारा बनाई गई इस फिल्म को मुबई के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर प्रकाश सिंह ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के प्रमुख कलाकारो में हीरो मन साहू, हिरोइन हेमा शुक्ला, सह कलाकार खुशबू निर्मलकर, कोशिल्य देवी,राजू साहू, मोहन चक्रधारी,मनीष चंद्राकर,नवीन चंदन, सरोज जगत, एवम गीतकार टिकेश साहू, अनुराग शुक्ला,चपा निषाद, अनुपमा साहू, निक्कू पटेल आदि है।
मां – बेटे के प्यार, इमोशन के बीच फैमिली ड्रामा,एक्शन एवम मनोरंजन से भरपूर होगी यह फिल्म जिसकी अधिकतर सूटिंग छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के बॉर्डर के खुबसूरत वादियों में फिमाया गया है।