•ऐसे कार्यक्रम पुलिस के जवानों को संबल देता है, शक्ति देता है, प्रेरणा देता है – एसपी रजनीश सिंह • जब हम और आप त्यौहार मना रहे होते है तब पुलिस हमारी सुरक्षा में लगी होती है – कलेक्टर :अवनीश शरण •कैट द्वारा आयोजित “एक शाम पुलिस परिवार के नाम” कार्यक्रम में ‘भाभी जी घर पर हैं के हप्पू उर्फ पलटन सिंह एवम राजा- रैंचो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया

बिलासपुर। येसे कार्यक्रम पुलिस के जवानों को संबल देता है, शक्ति देता है, प्रेरणा देता है। हमारे पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर रहते है। भले चाहे वे घर पर ही क्यों न हो। यदि अचानक कोई कॉल आ जाय तो सबको ड्यूटी पर पुनः जाना पड़ता है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कैट द्वारा आयोजित “एक शाम पुलिस परिवार के नाम” कार्यक्रम में कही।

उन्होंने इस दौरान व्यापारियों एवम शहर वासियों से गुजारिश करते हुए कहा कि बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हम सब बहुत चिंता है,कलेक्टर साहब के साथ मिलकर हमने पूरे शहर के ट्रैफिक व्यवस्था का हाल ही में जायजा भी लिया है। ट्रैफिक को लेकर थोड़ी – थोड़ी कमियां है,जिसे हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो सब ठीक हो जायेगा। जिसके लिए उन्होंने सभी व्यापारियों एवम नागरिकों से सहयोग मांगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अवनीश शरण ने इस कार्यक्रम के लिए आयोजको को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस के जवान दिन रात 24×7 हमारी सेवा में लगे रहते है। यहां उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी सभी अपनी ड्यूटी पूरा कर इस कार्यक्रम में शामिल हुए है, तो कुछ इस कार्यक्रम के बाद पुनः अपनी ड्यूटी पर जायेंगे। पुलिस के जवान कोई त्योहार अपने परिवार के साथ मना नही पाते उनके घर में उनकी पत्नी और बच्चे उन्हे मिस करते रहते है। लेकिन वे उस दौरान भी हम और आपकी सुरक्षा में लगे रहते है। आज का यह पूरा कार्यक्रम पूरी तरह उनके परिवार को समर्पित है।

उन्होंने शहर की यातायात की समस्या पर बोलते हुए कहा कि कुछ समस्याये नेचुरल होती है जो आयेगा ही। तो कुछ समस्याऐं एसी होती है जो हमारे द्वारा बनाई गई होती है। उसी प्रकार ट्रैफिक की जो आज समस्या हमारे शहर में है, वो कुछ हद तक तो नेचुरल है, वही कुछ समस्याऐं हमारे द्वारा बनाई हुई है।

उन्होंने व्यापारियों एवम नागरिकों को आह्वान करते हुए कहा कि आज पुलिस परिवार को यदि सचमुच हम सम्मान देना चाहते है तो ट्रैफिक के जवानों को ट्रैफिक नियमों के पालन कराने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि व्यापारी संघों को भी खुद से यह प्रयास करना चाहिए की हमारे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था कैसे सुव्यवस्थित हो।

कार्यक्रम में सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में उपस्थित टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर है” के हास्य कलाकार हप्पू सिंह, जीतू गुप्ता एवम कमेडियन राजा व रेंचो उपस्थित रहे। जिन्होंने अपनी कामेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अवनीश शरण एवम पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह थे। अध्यक्षता कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सलूजा ने की ।


वही विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम कमिश्नर अमित कुमार,एआईजी दीपमाला कश्यप, एएसपी राजेंद्र जायसवाल, एड एसपी अर्चना झा,सीएसपी संदीप पटेल, सीएसपी पूजा कुमार,डीएसपी गरिमा दिवेदी , डीएसपी श्रीमती केरकेट्टा,कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैट अमर परवानी, प्रदेश अध्यक्ष कैट जितेंद्र दोषी,प्रभारी बीएसपी राकेश ओछावला, जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी, सचिव हीरानंद जयसिंह,कार्यक्रम सयोजक आशीष अग्रवाल,कार्यक्रम सयोजक श्रीकांत पांडेय, कार्यक्रम सयोजक निहारिका त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी परमजीत सिंह उपवेजा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।