Loading ...
बिलासपुर

इंदु चौक में भारत रत्न मदर टेरेसा की प्रतिमा स्थापना को लेकर मसीही समाज ने सौपा कलेक्टर व महापौर को ज्ञापन।

बिलासपुर। मसीह समाज के द्वारा कलेक्टर एवम महापौर को ज्ञापन सौप कर जरहाभाठा स्थित वार्ड क्र 23 मदर टेरेसा वार्ड के अंतर्गत इन्दु चौक का नाम भारत रत्न मदर टेरेसा के नाम पर करने की मांग की गई।

मसीह समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक दिनांक 10/01/2024 को इस हेतु प्रस्ताव क्रमांक 15 के अनुकूल स्वीकृति दी गई थी एवम समान्य सभा में निर्णय लिया गया था। तथा बजट में भी इसका प्रस्ताव पूर्व में ही पारित किया जा चुका है।

परन्तु सम्पूर्ण मसीही समाज की भावनाओं पर कुठाराघात करते हुए किसी अन्य की प्रतिमा उक्त चौक पर स्थापित किये जाने का तेजी के साथ प्रयास किया जा रहा है।

मेयर-इन-काउंसिल में पास होने के तदुपरांत भी नियमों की अवहेलना करते हुए मसीही समाज जो हमेशा प्रेम व शांति के पक्षधर रहे हैं उन्हें उद्वेलित करने का प्रयास किया जा रहा है ।

उन्होंने कलेक्टर एवम महापौर से निवेदन करते हुए कहा कि मसीही समाज की भावनाओं को सम्मान देते हुए उपरोक्त मांगों को यथाशीघ्रप्रतिमा स्थापित कर उसे पूर्ण करने का प्रयास करें।

इस दौरान अध्यक्ष अजय नजात संरक्षक रेव्ह. एन. आर. बर्डे, सचिव पास्टर सिंग, कोषाध्यक्ष मुकेश पन्नालाल एवं बिलासपुर के सभी चर्चेस धर्मगुरु एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।