Loading ...
बिलासपुर

द फ़िल्म फाउंडेशन ट्रस्ट की दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 10 मार्च को आयोजित, चंद्रकांता सीरियल के क्रूर सिंह (अखिलेंद्र मिश्र ) होंगे मुख्य अतिथि

बिलासपुर। द फिल्म फाउंडेशन ट्रस्ट जो कि सनातन संस्कृति व राष्ट्र हित में सिनेमा, टीवी व ओ टी टी प्लेटफार्म पर सक्रिय है और जो लगातार अभियान चलाकर जन जागरण का कार्य कर रही है।

जिनका दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन मध्यान 10 मार्च दोपहर 2:30 में आई एम भवन , बिलासपुर में होने जा रहा है। जिसके उ‌द्घाटन कार्यक्रम में देश विदेश से प्रतिनिधि शामिल होंगे।

फ़िल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के नेशनल वाईस प्रेसिडेंट संजय अनंत ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में हिन्दी फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता व रंगमंच के जुड़े राज बुंदेला व फ़िल्म लगान, अतिथि तुम कब जाओगे, फिल्म भगत सिंह लीजेंड में चंद्रशेखर आज़ाद, फ़िल्म गंगा जल व दूरदर्शन में अपने जमाने का सुपरहिट धारावाहिक में क्रूर सिंह की कालजयी भूमिका निभाने वाले अनेक सम्मान से सम्मानित अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलपति व राष्ट्रीय पत्र पांचजन्य के पूर्व संपादक प्रो. बलदेव भाई शर्मा विशिष्ट के रूप में उपस्थित होंगे। एवम नगर विधायक अमर अग्रवाल वरेणय अतिथि होंगे।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक डॉ. अविजित रायजादा ने बताया की देश, विदेश से विभिन्न क्षेत्रो मे उपलब्धि रखने वाली हस्तियों आ रही है डॉ ऋतु पांडे नीदर लैंड से पधार रही है, भारतीय दूतावास में अधिकारी है, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के प्रसार प्रचार में सक्रिय है, यूरोप, मारिशस, फिज़ी, अमेरिका में बसे भारतीयों के मध्य सक्रिय रहती है, अनेक अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित है।

इस कार्यक्रम में संजय अनंत ने नव प्रकाशित कृति वैश्विक सनातन संस्कृतिः साकार होते स्वप्न का विमोचन भी होगा और डॉ. ऋतु पाण्डेय जी जो नीदर लैंड से पधार रही है, इस पुस्तक के महत्व पर मुख्य वक्ता होगी। महेश गणोरकर अमेरिका के north carolina प्रान्त के रहवासी है, अमेरिका की राजनीति में सक्रिय है इस अधिवेशन में सम्मिलित होने छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर पधार रहे हैं, वे द फ़िल्म फाउंडेशन ट्रस्ट के बैनर में NRI के जीवन से जुड़ी एक सच्ची कहानी पर एक फीचर फ़िल्म की घोषणा करेंगे व इसके टीजर का लोकार्पण भी किया जाएगा।

श्री संजय अनंत ने जानकारी देते हुए बताया की सुश्री शबाना डागर जो सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक डागर परिवार से आती है व उस्ताद इमामुद्दीन खान डागर इंडियन म्यूजिक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष है, जयपुर राजस्थान से पधार रही है।