बड़ी खबर
कांग्रेस ने अपने 39 लोकसभा उम्मीदवार के नामो की घोषणा की, राजनांदगांव से भूपेश बघेल को बनाया गया उम्मीदवार

दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज कांग्रेस पार्टी के 39 लोकसभा उम्मीदवार की सूची जारी किया है। जिसमें 15 जनरल 24 एसटी, एससी, अल्प संख्यक वर्ग के लोगो को शामिल किया गया है।
कांग्रेस पार्टी की इस पहली लिस्ट में राहुल गांधी को वायनाड से,शशि थरू को तिरुवंतपुरम से, अलपुझा से केसी वेणुगोपाल को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
वही छत्तीसगढ़ के जांजगीर से शिव कुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेंद्र साहू को, रायपुर से विकास उपाध्याय को एवम महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।
देखिए जारी लिस्ट…
