•मंदिर निर्माण से सात जन्मों का पुण्य मिलता है – त्रिलोक चंद्र श्रीवास •महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री राम मंदिर निर्माण का हुआ भूमि पूजन

बिलासपुर। मंदिर निर्माण करने, देवालय में पूजा करने, देवता के ऊपर आस्था और सेवा करने से जीव को सात जन्मों का पुण्य प्राप्त होता है, आज अत्यंत पुण्य अवसर है, आज देवाधिदेव महादेव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि है, इस अवसर पर भगवान श्री राम परिवार मंदिर का भूमि पूजन होना एक अत्यंत पुण्य कार्य है, हम सब लोगों के जन्म जन्मांतर का पुण्य था ,जो आज हम इसके साक्षी बन रहे हैं, यह बाते कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, (राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि. व.एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात) ने आज नगर पालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर के अंतर्गत पुलिस थाना कोनी के पास स्थित मोहल्ले में मंदिर निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किया।

इस शुभ अवसर पर जगदेव यादव , जनक पांडे राजू , फूलचंद सारथी, राहुल श्रीवास श्रीमती राजन पटेल श्रीमती शारदा पटेल, श्रीमती आरती, श्रीमती प्रभा तिवारी, प्रकाश लोधी, नीनी लोधी, राम पटेल, बालू राम, कांति केवट मंजू केवट रामायण टीकाराम सांगू राम पटेल पार्थ आशीष यादव मोंटी मनोज पटेल गरीबदास मानिकपुरी कमरुष लोधी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।