
बिलासपुर। पिछले काफी समय से देखा जा रहा है कि कई मौकों में डायल 112 सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर आत्महत्या करने वाले कई लोगो का जान बचाने का सराहनीय काम किया है।
ऐसा ही एक आत्महत्या का मामला सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर से आया था। डायल 112 की टीम को इवेंट प्राप्त हुआ की एक महिला शहर के मध्य नेहरू चौक में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।
सूचना प्राप्त होते ही तत्काल 112 टीम द्वारा घटना स्थल नेहरू चौक पहुँचे , जहां एक महिला सड़क के बीच खड़ी होकर ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी ।
जिसे पड़कर तत्काल सड़क के किनारे लाया गया । और उसे समझाईश दी गई । तथा उसके परिजनों से संपर्क कर घटना स्थल बुलाकर घटना की जानकारी देते हुए उनके परिजन के साथ सुरक्षित घर छोड़ा गया ।
जिस पर कॉलर एवं पीड़िता के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस एवं सिविल लाइन डायल 112 के आरक्षक 737 रमेश देवांगन एवं चालक जितेंद्र कुमार सिविल लाईन ईगल-01 का धन्यवाद किया ।