Loading ...
बिलासपुर

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुंबई पहुंचे, एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत तृतीय वर्ल्ड मेयर्स फोरम-2026 में होंगे शामिल, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों का करेंगे अवलोकन

मुंबई/बिलासपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू अपने आधिकारिक प्रवास पर मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अपने प्रवास के दौरान श्री साहू 25 नवंबर को होटल फेयरमोंट में आयोजित तृतीय वर्ल्ड मेयर्स फोरम-2026 में शामिल होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शहरी विकास, नगरीय प्रशासन एवं सतत शहरीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

इसके पश्चात वे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित स्थलों का भ्रमण कर शहरी स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों का अवलोकन करेंगे।