
बिलासपुर। एक बड़ी ही हृदय विदारक घटना ने मानवता को शर्मशार करके रख दी है।
घटना सिररगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक की है, जहां एक वहशी दरिंदे ने इंसानियत की सारी हदें पार कर 3 साल की मासूम बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया है।
कोई ऐसी घटना की कल्पना भी नहीं कर सकता लेकिन हवस में पागल एक वहशी दरिंदे ने मानवता की सारी हदें पार कर 3 साल की मासूम बच्ची को अपना हवस का शिकार बनाया और इंसानियत की सारी हदें पार कर दी।
घटना सिरगिट्टी के बर्नाड चौक के पास की बताई जा रही है, जहा एक अनजान व्यक्ति ने बच्ची को अकेले पा कर अपना शिकार बनाया है । यह घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। वही मासूम को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराई गई थी, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची ने दम तोड दिया। दिल को झकझोर देने वाली इस घटना से क्षेत्र के लोगों में बेहद आक्रोश है। वही पुलिस आरोपी की तलाश में पुरजोर से जुटी हुई है।
•बीजेपी ने बिलासपुर को किया शर्मसार- शैलेष पांडेय
बिलासपुर में एसी बड़ी घटनाएँ नहीं रुक रही है और इसका अच्छा प्रभाव लोगो पर नहीं पड़ रहा है बिलासपुर का माहौल लगातार ख़राब होता जा रहा है बीजेपी सरकार को जनता की तकलीफ़ों से कोई लेना देना नहीं है। ट्रांसफ़र पोस्टिंग उद्योग में व्यस्त थी सरकार और अब झूठी गारंटी दे रही है। बिलासपुर ने बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में मस्त है। लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है और शहर अपराधियों के हवाले है और बहन,बेटियाँ असुरक्षित है।