Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बड़ी खबर। होटल पेट्रीशियन में बिना अनुमति के आयोजित पूल पार्टी पर जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

बिलासपुर । होली उत्सव में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जिले की पुलिस प्रशासन लगातार जगह जगह छापेमारी कर असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही कर रही है। वही दूसरी तरफ आदर्श आचार सहित लगने के बाद जिला प्रशासन अपनी कड़ी नजर बनाई हुई है कि कोई भी सामाजिक संगठन, संस्था या पार्टी किसी भी प्रकार की रैली या आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर आयोजित न करें ।

जिले में 144 धारा लागू है कई कोई अव्यवस्था न हो । जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर कोई भी रैली या कार्यक्रम की अनुमति नही है।

इन सबके वावजूद तिफरा स्थित होटल पेट्रीशियन में बिना अनुमति के पूल पार्टी का आयोजित किया गया था। जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिलने के बाद पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर कार्यवाही की है। और होटल में लगे साउंड सिस्टम को जब्त कर थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

इस कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार अतुल वैष्णव, थाना प्रभारी सुरगिट्टी भारती मरकाम आदि मौजूद रहे।