
बिलासपुर। जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कड़ी सुरक्षा एवम बेहतर कानून व्यवस्था के कारण शांतिपूर्वक होली त्यौहार सम्पन्न हुआ।
होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस ऑफ़िसर्स मेस ,पुलिस लाइन, समस्त थाना चौकी में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मनाया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी को बधाई दी। एवम सभी अधिकारी /कर्मचारी एवं पुलिस परिवार को होली की शुभकामनाएँ दी।
सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खूब होली खेली और एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां दी।

इस मौके पर उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर, श्रीमति अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बिलासपुर, नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर, पूजा कुमार भापूसे नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, उमेश प्रसाद गुप्ता अधीक्षक सिविल लाइन , निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा , सिद्धार्थ बघेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा,

उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू , उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डी आर टंडन उप पुलिस अधीक्षक अजाक, सुश्री अनीता प्रभा मिंज उप पुलिस अधीक्षक iucaw , अजय कुमार आईपीएस प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक , श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, सहित शहर के थाना चौकी प्रभारी एवं अन्य अराजपत्रित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।