• भगवान परशुराम जयंती के अवसर निकली विशाल रैली • तासा, डीजे की धुन में नाचते नजर आए विप्रबंधु

बिलासपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य रैली निकाली गई।

सीएमडी कॉलेज परिसर में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर इस रैली की शुरुआत हुई । जो पुराना बस स्टैंड , तेलीपारा, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक होते हुए देवकीनंदन चौक में महाआरती के साथ समाप्त हुई।

इस रैली में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, विवेक बाजपाई,राजकुमार तिवारी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर समग्र ब्राह्मण समाज (युवा प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशांक त्रिवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती पर सामाजिक सद्भाव,भाईचारा एवम एकता का संदेश देते हुए यह रैली प्रतिवर्ष निकाली जाती है । जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधु बड़े उत्साह के साथ शामिल होते है।

इस रैली में भगवान शिव के साथ उनके नाचते गाते बाराती मुख्य आकर्षक के केंद्र रहे। साथ ही डोल,ताशा,डीजे की धुन में बड़ी खुशी के साथ लोग नाचते,गाते एवम झूमते नजर आए।
इस कार्यक्रम में महासचिव आशीष तिवारी, राजू ढीमर, सोनू ढीमर ,मानस मेश्राम आदि विप्र बंधुओ की सराहनीय भूमिका रही ।